फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dal became thick after DM's strictness

Sitapur News: डीएम की सख्ती के बाद गाढ़ी हो गई दाल

Thu, 25 Jul 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 25 Jul 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dal became thick after DM's strictness
सीतापुर। जिला महिला अस्पताल का मंगलवार को डीएम अभिषेक आनंद ने निरीक्षण किया था। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई से लेकर महिलाओं के ब्लड सैंपल और भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिली कमियों को दूर करने के निर्देश थे।
विज्ञापन

इस सख्ती का असर यह रहा कि बुधवार को अस्पताल परिसर में सभी व्यवस्थाएं पहले से चुस्त-दुरुस्त दिखाई दीं। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ छूने का छिड़काव हुआ। ब्लड सैंपल कक्ष में महिलाओं को बारी-बारी से जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

रसोई घर में भोजन की गुणवत्ता ठीक पाई गई। मरीजों का कहना था कि डीएम साहब के निरीक्षण के बाद भोजन ठीक मिलने लगा है। अब दाल में ज्यादा पानी नहीं मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में महिला मरीजों को करनी पड़ी मशक्कत
ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए महिलाओं बुधवार को भी मशक्कत करनी पड़ी। मरीजों का कहना था कि ओपीडी में समय से चिकित्सक मौजूद नहीं थे। करीब एक घंटे के बाद जब चिकित्सक कक्ष में पहुंचे तो भीड़ एकदम से दिखाने के लिए एक पास जमा हो गई। प्रभारी सीएमएस सुनीता कश्यप का कहना है कि अस्पताल परिसर में गार्ड की संख्या बहुत कम है। इसके लिए डीएम अभिषेक आनंद को भी अवगत कराया गया था, उन्होंने गार्डों की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा है। जल्द ही पुरुष गार्ड के साथ महिला गार्डों को भी बढ़ाया जाएगा। जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई रुकावट न सके। डॉक्टर सुबह के समय राउंड पर रहते हैं और इमरजेंसी भी संभालते हैं। इसलिए थोड़ी देर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed