फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dairy operator shot dead in Sidhauli due to enmity

Sitapur News: सिधौली में रंजिश में डेयरी के संचालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 15 Dec 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator shot dead in Sidhauli due to enmity
राहुल की फाइल फोटो।
सिधौली (सीतापुर)। डेयरी संचालक राहुल कुमार की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। लखनऊ में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदरापुर गांव निवासी अनुपम यादव के अनुसार उनके भाई राहुल कुमार (26) सिधौली कस्बे में महमूदाबाद चौराहे पर काव्या दूध डेयरी चलाते हैं। राेज वह दुकान बंदकर रात में घर आ जाते थे। शनिवार को जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने मोबाइल मिलाया। लेकिन रिंग जाने के बाद भी फोन नहीं उठा। परिजन राहुल की तलाश के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

खोजते-खोजते सरवा हरदोइया मार्ग के कोनहापुर मोड़ के निकट राहुल खून से लथपथ पड़े मिले। पास में ही बाइक भी पड़ी हुई थी। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटी स्कैन से पता चला कि सिर में गोली मारने से राहुल की मौत हुई है। परिजनों ने गांव के ही महेश, उसके भाई मटरू और बक्शी का तालाब निवासी मटरू के दामाद अभिषेक पर राहुल की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।


परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इसमें एक युवती के चलते रंजिश होने की बात बताई जा रही है। जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed