{"_id":"5d0fc2628ebc3e6cae649e45","slug":"dabangs-fired-sitapur-news-lko466901125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर के मिरदही टोला में दबंगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की। कई राउंड गोलियां चलीं। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
शहर कोतवाली इलाके के पुरानी शहर स्थित मिरदही टोला में शनिवार रात कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग सुन लोग दहशत में आ गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की तो कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप लगाया लेकिन आरोपी नहीं मिला।
पुलिस आरोपियों को तलाशने लगी। कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि दूसरे पक्ष ने गोली चला दी है। जब पुलिस दोबारा गई तो दूसरे पक्ष के लोग भी भाग निकले। घटना के बाद किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
मिरदही टोला मोहल्ले में फायरिंग की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों ने फायरिंग की सूचना देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। दोनों पक्ष फरार है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। लेकिन फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अंबर सिंह, इंस्पेक्टर
...तो रौब गांठने के लिए हुई फायरिंग
मोहल्ले में चर्चा है कि एक दबंग ने क्षेत्र में रौब गांठने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की। जिससे लोग दहशत में आ गए। पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। जब पुलिस पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। पुलिस फायरिंग करने वाले की तलाश कर रही है।