फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cylinder booking facility should be restored in 25 days

Sitapur News: 25 दिन में सिलिंडर बुकिंग की बहाल हो सुविधा

Tue, 31 Mar 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cylinder booking facility should be restored in 25 days
खैराबाद (सीतापुर)। रसोई गैस सिलिंडर के बुकिंग की समय सीमा बढ़ा दिए जाने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर समस्या दर्ज कराते हुए उपभोक्ता ने 25 दिन में बुकिंग कराने की सुविधा बहाल किए जाने की गुहार लगाई है। वहीं, जिन ग्राहकों के सिलिंडर कालाबाजारी में बेच दिए गए वह भी गैस के लिए भटक रहे हैं। नगर की राधा कृष्णा इंडेन गैस एजेंसी पर प्रशासन की टीम ने गत शुक्रवार को 799 सिलिंडरों की कालाबाजारी पकड़ी थी। इस पर एजेंसी सील करते हुए यहां के 12 हजार उपभोक्ताओं को इमलिया सुल्तानपुर की इंडेन गैस एजेंसी से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर से ग्रामीण क्षेत्र की एजेंसी से अटैच होने से यहां के उपभोक्ताओं पर बुकिंग के लिए 45 दिन वाला नियम प्रभावी हो गया। इससे कई परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। माखूपुर निवासी रजनीश गुप्ता ने बताया कि सात सदस्यों का परिवार है। सिलिंडर मुश्किल से 25 से 28 दिन चलता है। बीती 26 फरवरी को सिलिंडर मिला था। अब खत्म होने पर बुकिंग नहीं हो रही है, बताया गया कि 45 दिन बाद होगी। उन्होंने बताया कि भोजन बनाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। रजनीश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए 25 दिन मे बुकिंग की सुविधा बहाल करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हटौरा निवासी गोविंद वर्मा का कहना है कि 16 फरवरी को बुकिंग की थी। गैस एजेंसी के चक्कर काटते रहे सिलिंडर नहीं मिला। अब बताया जा रहा है कि डिलीवरी हो चुकी है। हमें सिलिंडर मिला नहीं तो डिलीवरी कैसे हो गई। इस तरह सैकड़ों ग्राहक परेशान होकर भटक रहे हैं। जिम्मेदार तर्क दे रहे हैं कि जिन ग्राहकों के सिलिंडर कालाबाजारी में बेच दिए गए उनके साथ यह समस्या आ रही है। ग्राहकों का कहना है कि कालाबाजारी एजेंसी वालों ने की खामियाजा वह भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में सभी समस्याओं का होगा निदान
सोमवार को 230 सिलिंडर वितरित किए गए हैं। जिन ग्राहकों को सिलिंडर नहीं मिला और डिलीवरी दिखाई जा रही है, यह समस्या राधा कृष्णा एजेंसी की घपलेबाजी के कारण उत्पन्न हो रही है। एक सप्ताह में सभी समस्याओं का निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। - आलोक, संचालक इमलिया सुल्तानपुर इंडेन गैस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed