{"_id":"e805b025040e955ada07b1ed934cdf88","slug":"cut-the-mango-tree-without-a-permit-14-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर परमिट काटे आम के 14 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर परमिट काटे आम के 14 पेड़
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 11 Nov 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव थाना क्षेत्र में लकड़ी माफियों ने एक बाग से आम के 14 पेड़ काट डाले और लकड़ी लेकर फरार हो गए। ये सारे पेड़ बगैर परमिट के काटे गए हैं। वन विभाग इस घटना में कार्रवाई की बात कह रहा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्रामदेवरिया निवासी मोलहे की गांव के बाहर आम की बाग स्थित है। रात्रि के समय बाग स्वामी व लकड़ी माफियाओं ने मिलकर रातो रात बाग में लगे 14 आम के हरे पेड़ काट डाले, जिसके बाद लकड़ी उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
काटे गए पेड़ों का परमिट नहीं था। इस बात की पुष्टि खुद वन विभाग कर रहा है। वहीं क्षेत्र की पुलिस मामले में अनभिज्ञता जता रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन