फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crocodile entered the house, stirred

घर में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप

Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Crocodile entered the house, stirred
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत से अब राहत मिलने के बाद बुधवार को मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को पकड़कर सरयू नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के बहादुरगंज के पास नई बस्ती मजरा गड़चपा में सरयू नदी के कटान पीड़ितों को बसाया गया है। बुधवार को इसी गांव के रहने वाले मुंशी यादव के घर के पास रखी एक झोपड़ी में मगरमच्छ घुस गया। अचानक मगरमच्छ को देख लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना वन विभाग को दी गई। करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ की रस्सी से बांधकर सरयू नदी में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम के संतोष कुमार ने बताया कि मगरमच्छ की उम्र करीब दो साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चार फीट लंबा और वजन 60 किलो है। बारिश में छोटे-छोटे नाले भी बड़ी नदियों से जुड़ जाते हैं। उस समय यह इस नाले में आ गया होगा। इस समय नाले में पानी कम होने से बाहर निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed