फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Criminal carrying reward of Rs 25,000 arrested in police encounter

Sitapur News: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 04 Sep 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Criminal carrying reward of Rs 25,000 arrested in police encounter
महोली में मेडिकल के लिए सीएचसी लाया गया मुठभेड़ में घायल उमेश लोनिया।
महोली (सीतापुर)। काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। थाना रेउसा के बेदौरा निवासी उमेश पर चोरी, लूट व नकबजनी जैसे 17 मुकदमें दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर स्वाट, सर्विलांस और महोली पुलिस ने सोमवार रात उसका पीछा किया। हेमपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास रिछाई चौकी क्षेत्र में उमेश को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। जिस पर बाइक सवार आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस पार्टी ने फायर की जो कि आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। उसका साथी भाग गया। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि स्वाट और महोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह 25 हजार का इनामिया था। उसके पास से एक बाइक असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। इलाज के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed