{"_id":"5a1da2954f1c1b4c528b64c2","slug":"youth-sufferd-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक बना जहरखुरानी गिरोह का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक बना जहरखुरानी गिरोह का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से रोडवेज बस में सवार होकर घर निकले एक युवक को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया। जहरखुरानों ने युवक को बेहोश कर 7 हजार रुपये लूट लिए। युवक हरदोई जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
बस चालक व परिचालक रोडवेज बस स्टॉप पर उसे बेसुध हालत में उतार कर चलते बने। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरांय थोक पश्चिमी निवासी योगेश श्रीवास्तव का पुत्र आदर्श (20) नोएडा की एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
आदर्श नोएडा से एक रोडवेज बस में सवार होकर घर के लिए निकला था। जिला अस्पताल में भर्ती आदर्श के मुताबिक बस में पहले से ही जहरखुरान गिरोह के लोग मौजूद थे। विश्वास जीतकर एक जहरखुरान चाय ले आया और पिला दी।
विज्ञापन
चाय पीने के कुछ देर बाद ही युवक पर बेहोशी छा गई। इसी बीच जहरखुरान आदर्श का मोबाइल, 7 हजार की नकदी, बैग लूटकर मौके से भाग गए। इधर, बस जब सीतापुर रोडवेज बस स्टाप पर पहुंची। तो चालक व परिचालक की नजर उस पर पड़ी।
जिसके बाद चालक व परिचालक आदर्श को बस स्टाप पर उतार कर चलते बने। स्थानीय नागरिकों ने किसी तरह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसे होश आ गया है। डॉक्टरों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।