फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth died in road accident on highway

मिनी ट्रक ने युवक को रौंदा

Tue, 04 Oct 2016 11:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 04 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth died in road accident on highway
मौत - फोटो : अमर उजाला

खैराबाद थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक मिनी ट्रक ने ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके ही मौत हो गई। वह खैराबाद के बरई जलालपुर स्थित टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी गार्ड था।

विज्ञापन


उधर, सिधौली कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुजावलपुर निवासी मुरारी लाल (40) खैराबाद में टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वह साइकिल से टोल प्लाजा की ओर चल दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम धरैंचा के निकट एक मिनी ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुरारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अटरिया के ग्राम गंगापुर निवासी रवि शंकर (20) मंगलवार को किसी काम से मोटर साइकिल से कस्बा सिधौली आया था। काम निपटाने के बाद वह मोटर साइकिल से घर की तरफ चल दिया।


रास्ते में सिधौली कस्बे में ही मंगलम चौराहे के निकट एक ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे रवि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिकों ने उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed