{"_id":"5935a2c14f1c1b34539c7ddc","slug":"woman-shot-dead-four-in-case-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में महिला को मारी गोली, चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की रंजिश में महिला को मारी गोली, चार पर केस
सीतापुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां थाना क्षेत्र के बरगावां में जमीन की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने फायर कर दिया जिससे एक महिला जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घायल महिला के पुत्र ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिसावां थाना क्षेत्र के बरगावां निवासी कारून पत्नी अली मोहम्मद व गांव के ही ताजू पुत्र सलारी के बीच काफी समय से जमीनी रंजिश चल रही थी। रविवार की रात्रि दस बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उसी दौरान विपक्षियों ने तमंचे से फायर कर दिया।
जिससे कारून के कंधे पर गोली लग गई। गोली लगने से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर वहां से भाग निकले। आनन फानन में परिवारीजन घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल आए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। महिला के बेटे ने गांव के ही ताजू, रिजवान, इदरीश, सामीन के खिलाफ तहरीर दी है। पिसावां थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।