{"_id":"580117c14f1c1b210328dd5c","slug":"woman-kidnapped-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अपहरण, फायरिंग में तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का अपहरण, फायरिंग में तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां कोतवाली इलाके के रायपुर मजरा अहमदाबाद गांव में गुरुवार रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला का अपहरण कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे महिला का पति, सास व ससुर समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में आठ लोग नामजद हैं। बताते हैं कि महिला को करीब डेढ़ साल पूर्व उसका मौजूदा पति भगा लाया था।
विज्ञापन
बिसवां के ग्राम शेखनपुरवा में रमेश के घर पर डेढ़ वर्ष पूर्व रहने वाली एक युवती को ग्राम रायपुर मजरा अहमदाबाद का युवक सियाराम बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके बाद सियाराम ने उससे साथ शादी कर ली थी। युवती को वापस लाने के लिए शेखनापुरवा गांव के करीब आठ लोगों ने गुरुवार रात रायपुर अहमदाबाद में सियाराम के घर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
घर में घुसकर बदमाशों ने फायरिंग की। मारपीट व फायरिंग के बाद बदमाश महिला को उठा ले गए। इस फायरिंग व मारपीट में महिला का पति सियाराम, सास नन्ही देवी व ससुर रामकुमार जख्मी हो गए। इन लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक रामशंकर यादव ने बताया कि फायरिंग हुई है।
विज्ञापन
एक्सरे एवं डाक्टरी रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि किसे छर्रे लगे या चोटें लगी हैं। पीड़ित सियाराम की तहरीर पर जगमोहन, रमेश, राजेंद्र, पुत्ती, सोहन, राजू, छोटू एवं कमलेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।