फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman died in sitapur

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Woman died in sitapur
- फोटो : amar ujala

संदना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने इस संबंध में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मायके पक्ष ने यह नहीं बताया है कि विवाहिता की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। वहीं ससुराल पक्ष बीमारी के कारण मौत होने की बात कह रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


संदना के ग्राम नारायनपुर निवासी राम लोटन की पत्नी सावित्री देवी (24) की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने घटना को दहेज हत्या बताया। घटना के संबंध में विवाहिता के भाई मिश्रिख कोतवाली निवासी विनोद ने पुलिस को बताया कि करीब 5 वर्ष पूर्व उसने अपनी बहन का विवाह राम लोटन के साथ किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह तरह की चीजों की मांग करने लगा। छह माह से ससुराल पक्ष दहेज में मोटर साइकिल व 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। आरोप है कि मांग पूरी होते न देख, ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर सावित्री को मार डाला। हत्या किस तरह से की गई, यह बात मायके पक्ष स्पष्ट नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने सावित्री के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इधर ससुराल पक्ष का कहना है कि सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया था। ससुराल पक्ष सावित्री को लखनऊ लेकर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं मौत का कारण
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि उसके शरीर पर किसी भी तरह की चोट का निशान नहीं मिला है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed