{"_id":"5a19aa854f1c1b95188b6367","slug":"tractor-trampling-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव ताप रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलाव ताप रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम ट्रैैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला घर के सामने अलाव ताप रही थी। इसी बीच ट्रैक्टर ने उसह्य टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रेउसा के ग्राम भौली निवासी प्यारेलाल की पत्नी शिवप्यारी (50) शुक्रवार शाम घर के बाहर बैठकर अलाव ताप रही थी।
विज्ञापन
उसी दौरान एक ट्रैक्टर उधर से गुजर पड़ा। ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के सदस्यों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। लेकिन अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में महिला के परिवारीजनों ने थानगांव के चिरैया निवासी राम नारायन के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि राम नारायन नशे में धुत था और बेहद लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। जिसकी वजह से हादसा हो गया और महिला की जान चली गई। थानाध्यक्ष आरके सरोज ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन