{"_id":"59a9a0a04f1c1b42738b4c03","slug":"three-injured-including-mother-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में मां-बेटी समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में मां-बेटी समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में मां व बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाएं महोली व संदना थाना क्षेत्रों में हुईं हैं। महोली के हरैया फत्तेपुर निवासी हीरालाल की पत्नी रामपती (38) का गांव के ही देवी दयाल से विवाद हो गया।
विज्ञापन
तकरार बढ़ने पर देवी दयाल पक्ष ने हीरालाल पर हमला बोल दिया। देवी दयाल पक्ष ने रामपती को पीटना शुरू किया तो पुत्री पप्पी (16) बचाव करने पहुंच गई। इस पर देवी दयाल पक्ष ने पप्पी को भी पीटा। घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल ने देवी दयाल आदि के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घायल मां व बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं संदना में सिढ़ौली निवासी संतोष (25) गुरुवार रात घर के बाहर सो रहा था। रात में कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इससे संतोष घायल हो गया। घायल ने इस संबंध में गांव के मनोहर आदि के खिलाफ तहरीर दी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन