फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The farmer's son shot dead by dacoits

डकैतों ने किसान के बेटे को गोली से उड़ाया

Mon, 08 Feb 2016 11:22 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The farmer's son shot dead by dacoits
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाली इलाके के उमरी गांव निवासी विनोद मिश्रा परिवार के लोगों के साथ रविवार रात अपने घर में लेटा था।
विज्ञापन


रात करीब बारह बजे डकैतों ने उसके घर धावा बोल दिया। बकौल विनोद चार बदमाश एक साथ उसके घर की दीवार फांद अंदर घुसे। इस दौरान जाग रहे उसके बेटे आदेश उर्फ नन्हा ने एक बदमाश को बाल्टी मार गिरा दिया। बदमाशों के घर में घुसने पर वह दूसरे दरवाजे से बाहर भागा तो बाहर उसे कई बदमाश और उसके घर की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर जब कमरे में सो रहे उसके बड़े बेटे बृजेश मिश्रा (30) ने दरवाजा खोला तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर गया। इस बीच अन्य बदमाशों ने भी कई राउंड फायर किया। फायरिंग सुन जब ग्रामीणों ने दबाव बनाया तो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में गोली लगने से जख्मी बृजेश को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाशों से भिड़ने पर नन्हा भी जख्मी हुआ। भाग कर गिरने से विनोद को भी चोटे आई हैं। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि चोरी के नियत से चार बदमाश घर में घुस रहे थे।


विरोध करने पर बदमाश ने बृजेश को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद तहरीर नहीं दी जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed