{"_id":"57507ca74f1c1b802f108f4b","slug":"the-elderly-couple-was-robbed-by-miscreants-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई के बदमाशों ने लूटा था बुजुर्ग दंपती को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई के बदमाशों ने लूटा था बुजुर्ग दंपती को
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौत्री की शादी के लिए बैंक से सात लाख रुपये निकालकर घर जा रहे बुजुर्ग दंपती से हरदोई के बदमाशों ने लूट की थी। गुरुवार को पुलिस ने हरदोई के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से छह लाख साठ हजार कैश बरामद कर लिया।
वारदात में शामिल अभी चार अन्य बदमाश पकड़ से दूर हंै। लूट की यह वारदात 20 मई को मिश्रिख में नहर चौराहे के पास हुई थी। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीआईजी ने दस हजार रुपये व राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी ने पांच हजार का नकद पुरस्कार दिया है।
20 मई को संदना के सरोसा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामसनेही शुक्ला (70) अपनी पत्नी शिवकली के साथ पौत्री की शादी के लिए जिला मुख्यालय की एक बैंक से सात लाख रुपये निकालकर प्राइवेट बस से मिश्रिख पहुंचे थे।
विज्ञापन
दोनों नहर चौराहे से सिधौली मार्ग पर टैम्पो स्टैंड की ओर जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सात लाख कैश लूट लिया था। पुलिस टीमें लुटेरों की सुरागरसी में थीं। गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने नैमिषारण्य के भैरमपुर रोड पर आश्रम के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए लोगों में हरदोई के कैथोलिया निवासी अरुण कुमार उर्फ अन्ना बरवार, इसी जिले के सांडी इलाके के ककेडी निवासी प्रेम किशोर उर्फ परमाई बरवार व विवेक कुमार उर्फ सुआ, इसी जिले के शहाबुद्दीनपुर निवासी उत्तम बरवार शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने घटना में हाथ होने की बात कबूली है। लूटी गई रकम में से 6.60 लाख रुपये बरामद हो गया है। बाकी रुपये बदमाशों ने खर्च कर दिए।