फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The bride and groom robbed

दूल्हा-दुल्हन को बंधक बना आठ लाख की लूट

Fri, 03 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
The bride and groom robbed
शीशा तोड़ा - फोटो : amar ujala

महोली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार सवार सशस्त्र बदमाशों ने कार सवार दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को ओवरटेक कर लूट लिया। ये लोग बाराबंकी के देवा से निकाह कर लौट रहे थे। बदमाशों ने कार में बैठे आठ लोगाें को असलहे के बल पर बंधक बनाने के बाद 70 हजार नकदी समेत सात लाख के जेवर लूट लिए। इसके बाद गाड़ी की चाभी लेकर मौके से भाग निकले। उधर, खबर पाकर एसपी, एएसपी, सीओ व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर के बाबूजई मोहल्ला निवासी मोहम्मद जीशान की शादी शाहजहांपुर के घंटाघर निवासी सईदा पुत्री हबीब के साथ तय हुई थी। इन लोगों ने शादी करने के लिए बाराबंकी जिले में देवा शरीफ स्थान तय किया था। जिसके चलते जीशान बारात लेकर और लड़की वाले दुल्हन लेकर देवा पहुंचे थे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने वहां निकाह कराया। निकाह होने के बाद ये लोग आठ गाड़ियों में सवार होकर गुरुवार रात 11 बजे देवा से शाहजहांपुर के लिए चल दिए। देर रात करीब ढाई बजे ये लोग महोली कोतवाली क्षेत्र की सीमा में पहुंचे। बताते हैं कि दूल्हे की कार बारात में शामिल अन्य गाड़ियों से पीछे चल रही थी। जिसके चलते एसयूवी सवार बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी को कार्टरगंज व कुसैला के बीच ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के रुकते ही तीन बदमाश दूल्हे की गाड़ी में बैठ गए और असलहे के बल पर सभी को काबू में कर लिया। इसके बाद दूल्हे की गाड़ी को बदमाश हाईवे से करीब 50 मीटर दूर नेकपुर मार्ग पर सुनसान स्थान पर ले गए। यहां गाड़ी में सवार दूल्हे, दुल्हन व उनके अन्य रिश्तेदारों को कपड़ों से बांध दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दूल्हे की पिटाई भी की।

गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। बदमाश दुल्हन व गाड़ी में मौजूद अन्य महिलाओं से करीब सात लाख के जेवर, 70 हजार की नकदी लूटकर भाग निकले। किसी तरह बंधन मुक्त होकर सभी हाईवे की ओर चल दिए। रास्ते में उन्हें उनके मोबाइल पड़े मिले, जिससे दूल्हे ने परिवारीजनों को आपबीती बताई। इसके बाद कई अन्य रिश्तेदार उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।

उधर, मामले की खबर पाकर एसपी सौमित्र यादव, एएसपी, सीओ व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

शाहजहांपुर चेयरमैन की पैरवी पर और सक्रिय हुई पुलिस 
शाहजहांपुर में सपा से चेयरमैन तनवीर शादी कर दुल्हन के साथ लौट रहे मोहम्मद जीशान के रिश्तेदारों में से हैं। उनको जैसे ही घटना की सूचना मिली, तो जिले के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। बताते हैं कि उनकी पैरवी पर पुलिस और भी सक्रिय हुई। हालांकि पुलिस घटना के बाद से अब तब बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 


कोतवाल बोले: पहले जेवर की रसीद लाओ तब तय होगी लूट की कीमत
जीशान के परिवारीजनों की माने तो उनके साथ 70 हजार की नकदी व सात लाख जेवरात की लूट हुई है। जब इन लोगों ने लूटे गए जेवर की कीमत करीब सात लाख बताई तो इंस्पेक्टर ने रसीद लाने को कहा। बताते हैं कि इंस्पेक्टर ने कहा लूटे गए सात लाख जेवर की रसीद लेकर आओ तब उसकी कीमत के अनुसार मुकदमा दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed