{"_id":"58e138f64f1c1b4a3e5b458f","slug":"teenager-dies-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में डूबने से किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाघरा में डूबने से किशोरी की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
river
- फोटो : demo pic
थानगांव थाना इलाके में रविवार दोपहर भैंस नहलाने गई एक किशोरी घाघरा नदी में डूब गई। शोर सुनकर गांव वाले मदद के लिए नदी में कूदे लेकिन उसे बचाया न जा सका। कुछ देर तक नदी खंगालने के बाद गांव वालों ने उसका शव बरामद कर लिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थानगांव के मुजेहना निवासी रेनू (15) पुत्री रामबक्स रविवार दोपहर गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर घाघरा नदी से निकली एक शाखा के पास भैंस चराने गई थी। भैंस चराने के दौरान रेनू उसे नहलाने लगी। बताते हैं कि नदी की शाखा में इस समय पानी ज्यादा था।
विज्ञापन
नहलाते समय अचानक वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसका शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी लेकिन जब तक ग्रामीण उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, हादसे की खबर पाते ही वहां काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन