फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teacher died in accident

मिनी बस से कुचलकर शिक्षक की मौत

Sat, 02 Apr 2016 12:08 AM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teacher died in accident
- फोटो : amarujala

परसेंडी ब्लॉक के मंसूरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक को शुक्रवार सुबह स्कूल जाते समय हरगांव में झरेखापुर के पास रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच बस चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन


उधर, हादसे से गुस्साए शिक्षकों ने लखीमपुर मार्ग जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के समझाने पर शिक्षक मान गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शिक्षक ने हादसे के समय हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के अंबेडकरनगर निवासी सुंदरलाल बोस (50) परसेंडी ब्लॉक के मंसूरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे। वह संकुल प्रभारी भी थे। बताते हैं कि सुंदरलाल शुक्रवार को बच्चों का रिजल्ट तैयार कर उसे बांटने के लिए बाइक से जा रहे थे। जब वह हरगांव में झरेखापुर के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक बाइक समेत बस के नीचे फंस गए और कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस व चालक को पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में वहां भारी संख्या में शिक्षक भी पहुंच गए।


क्षकों ने सड़क जाम करने की कोशिश की, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। एसओ बलवीर सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिक्षक ने हादसे के समय हेलमेट नहीं लगाया था। सिर पर गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed