{"_id":"0c7bdeb87e85eee6cb20f6398d7b0ebc","slug":"sons-with-the-firing-of-a-retired-inspector-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने बेटों संग की फायरिंग, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने बेटों संग की फायरिंग, तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना में भूमि विवाद में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने बेटों संग मिलकर विरोधी पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से एक पक्ष से महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। दहशत के मारे लोग जान बचाकर भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना धरौना गांव की है।
धरौना निवासी सरवन का पड़ोस के रहने वाले रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम से विवाद चल रहा था। सरवन का आरोप है कि गुरुवार सुबह राधेश्याम ने उसके घर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो राधेश्याम अपने दो बेटे मुंशी और मित्तू व कुछ अन्य लोगों के साथ असलहों से लैस होकर फिर आ धमके। असलहों का प्रदर्शन कर ये लोग अभद्रता करने लगे। बात बढ़ने पर इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे सरवन व घर के अन्य पुरुष भाग खड़े हुए। घर की महिलाएं जब तक मौके से भागतीं। एक के बाद एक तीन फायर झोंक दिए। गोली लगने से कोकिला देवी (50) पत्नी रामभजन, सरवन की पत्नी मीरा देवी व सात वर्षीय पुत्री गायत्री जख्मी हो गईं। कोकिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में रिटायर्ड इंस्पेक्टर, उसके दोनों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।