फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Robbery on highway

नशीला दूध पिला हाईवे पर ट्रक चालकों से `25 हजार लूटे

Wed, 10 Aug 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Robbery on highway
लूट - फोटो : amar ujala

खैराबाद में हाईवे के किनारे ट्रक खड़े कर खाना बना रहे लुधियाना के दो ट्रकों के चालकों व उनके खलासी को दूध में ‌मिलाया नशीला पदार्थ पिलाकर एक व्यक्ति ने उनसे 25000 की नकदी व दो मोबाइल लूट लिए बेहोश ट्रक चालक व खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। होश में आने पर ट्रक चालक गंतव्य को रवाना हो गए। 

विज्ञापन


लखनऊ से लुधियाना जा रहे दो ट्रकों के चालकों ने मंगलवार रात खैराबाद में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट अपने वाहनों को रोक दिया। इस दौरान ट्रक चालक हाईवे पर सड़क किनारे वाहन खड़ाकर खाना बनाने लगे। इसी बीच वहां एक अज्ञात व्यक्ति दूध विक्रेता बनकर पहुंच गया।
विज्ञापन


उसने ट्रक चालकों से कहा कि मेरा दूध नहीं बिका है, आप दूध ले लीजिए। इस पर ट्रक चालकों ने उसका दूध खरीद लिया। इस दौरान दूध बेचने आया अज्ञात युवक भी वहीं बैठ गया। ट्रक चालकों ने दूध गर्म किया। कुछ देर बाद ट्रक चालक व खलासी ने दूध का इस्तेमाल किया तो सभी बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद दूध देने वाला अज्ञात व्यक्ति उनके पास से करीब 20 हजार की नकदी, दो मोबाइल लूटकर गायब हो गया। उधर, रास्ते से गुजार रहे लोगों ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया।


लूटपाट का शिकार ट्रक चालकों में लुधियाना के ढिल्लोंपुर थाना क्षेत्र के लढाली निवासी विक्रम सिंह ( 35), लुधियाना के बुंदेली निवासी अमरीक सिंह (50), लुधियाना के बलवीर (55) व जगतार सिंह शामिल हैं। हालांकि होश आने के बाद ये लोग अपने ट्रक लेकर गंतव्य को रवाना हो गए। एसओ मनोज यादव ने बताया कि पीड़ितों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed