{"_id":"573f4be84f1c1bf857ac7d86","slug":"retired-teacher-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक से सरेराह लूटे 7 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड शिक्षक से सरेराह लूटे 7 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख में शिक्षक से लूट के बाद पीड़ित से पूछताछ करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को बैंक से कैश निकालकर घर लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक से असलहों के बल पर सात लाख रुपये लूट लिए। वारदात नहर चौराहे के पास अंजाम दी गई। वह पत्नी के साथ जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे। खबर पाकर एसपी सौमित्र यादव, एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार ने मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस का कहना है कि मामले मेें केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संदना के बरोसा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामसनेही शुक्ला (70) अपनी पत्नी शिवकली के साथ शुक्रवार को जिला मुख्यालय गया था। यहां उसने एक बैंक से सात लाख रुपये निकाले और प्राइवेट बस से घर जाने के लिए मिश्रिख पहुंच गए। मिश्रिख से दोनों पैदल ही नहर चौराहे से सिधौली मार्ग पर टैम्पो स्टैंड की ओर चल दिए।
विज्ञापन
ये लोग कुछ दूर ही पहुंचे थे, कि तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां जा पहुंचे और सरेराह असलहों के बल पर धमका कर दंपती को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए नोटों से भरा बैग छीन और नैमिषारण्य की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
भरी दोपहर हुई इस लूट से हड़कंप मच गया। शोर सुनकर काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर में ही एसपी सौमित्र यादव, एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि रामसनेही रुपये बैंक से निकालकर घर जा रहा था।