फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pick-up fired 25 workers injured

पिकअप पलटी, 25 मजदूर घायल

Tue, 31 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Pick-up fired 25 workers injured
वैन को टक्कर मारी - फोटो : अमर उजाला

इटौंजा-अटरिया सीमा पर स्थित रैदासपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह सीतापुर से लखनऊ आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अरुण कुमार, कल्लू, सोनू, राम कुमार, रोहित, सुशील कुमार, कौशल कुमार, अशोक कुमार, संजय, सुरेंद्र कुमार, खुशीराम समेत 25 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी सीतापुर के अटरिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनको बीकेटी के साढ़ामऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया, पांच को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद   मौके से चालक फरार हो गया। हादसे के चलते सीतापुर रोड की एक पटरी पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची अटरिया व इटौंजा पुलिस ने पिकअप को हटवा कर आवागमन शुरू कराया। अटरिया पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है। हादसा का कारण चालक को नींद की झपकी आना   बताया गया है। पिकअप में कुल 32 लोग सवार थे और लखनऊ मजदूरी करने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed