फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   one dies in accident in sitapur

ट्रैक्टर और मैजिक की भिड़ंत में चालक की मौत, तीन घायल 

Thu, 02 Nov 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
one dies in accident in sitapur
Accident

सिधौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर रात ट्रैक्टर व् मैजिक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि मैजिक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बा की सीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन


मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छी निवासी रफीक (30) गुरूवार रात ट्रैक्टर से कहीं जा रहा था। इसी बीच सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर सिधौली थाना क्षेत्र में टेडई के निकट सामने से आ रही एक टाटा मैजिक से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक रफीक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मैजिक में सवार सिधौली के सहजनपुर निवासी उमेश(22), शैलेंद्र (18) व खरवलिया निवासी सत्येंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। वहीं शव को कब्जे में लेकर हादसे की सूचना  मृतक के घर भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed