{"_id":"56f5700c4f1c1be475f14e4a","slug":"one-died-in-road-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने कार में मारी ठोकर, एक मरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज ने कार में मारी ठोकर, एक मरा
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
हरगांव में शुक्रवार शाम हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव में लखीमपुर मार्ग पर रेल क्रॉसिंग पिपरा मंदिर के निकट शुक्रवार शाम एक रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों की चपेट में आए रिक्शा चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए। इलाज के दौरान रिक्शा चालक मलिखे की मौत हो गई। कार सवार लोग ग्रामीणों के डर से वाहन छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन
पिपरा मंदिर के पास लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार खेत में चली गई। इस बीच वहां से गुजर रहा एक रिक्शा भी कार व बस की चपेट में आ गया, जिससे बेनीपुर गांव निवासी रिक्शा चालक मलिखे, धीरज व राधे जख्मी हो गए। मलिखे ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन