फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   maidan child died in suspious condition

संदिग्ध हालात में जच्चा बच्चा की मौत 

Sat, 26 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
maidan child died in suspious condition

रेउसा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में जच्चा व बच्चा की मौत हो गई। मायकेे पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि जच्चा व बच्चा की मौत लखनऊ में प्रसव के दौरान हुई है। मायका पक्ष बेवजह ही ससुराल पक्ष पर इल्जाम लगा रहा है। पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


रेउसा थाना क्षेत्र के बभनावा निवासी मिही लाल की पत्नी मुन्नी देवी(21) गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिवार ने उसे रेउसा कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार ने उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर मुन्नी देवी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मुन्नी देवी की हालत बिगड़ती ही चली गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने मुन्नी देवी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मुन्नी देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ससुराल पक्ष जब शव लेकर घर पहुंचा, तब मायके पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के भाई तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम छतांगुर निवासी गिरधरी लाल ने घटना को दहेज हत्या बताते हुए रेउसा थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि मिहीलाल ने दहेज की खातिर मुन्नी देवी को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई, बाद में मुन्नी देवी ने भी दम तोड़ दिया। भाई ने पुलिस को यह नहीं बताया कि ससुराल पक्ष दहेज में किस चीज की मांग कर रहा था। इधर ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रसव के दौरान न जाने क्या हो गया, जो जच्चा व बच्चा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि विवाहिता के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed