फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   illegal sand mining bust, caught many machines

अवैध बालू खनन का भंडाफोड़, कई मशीनें पकड़ीं

Thu, 16 May 2019 11:42 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर Published by: आलोक alok Updated Thu, 16 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम ने छापामारी कर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापामारी कर जेसीबी, पोकलैंड व लिफ्टर बरामद की है। यह कार्रवाई अजीजपुर घाट व जोतपुर गांव के पास हुई है। देर शाम तक प्रशासनिक टीम कार्रवाई में जुटी रही। जांच में मानकों का उल्लंघन भी सामने आया है। खनन माफिया ने तय पट्टे से करीब 15 हजार घन मीटर अधिक बालू खोद ली है।
विज्ञापन


एसडीएम मिश्रिख राजीव पांडेय ने बताया कि उन्हें काफी समय से क्षेत्र में अवैध खनन होने की सूचना मिल रही थी। इसी सिलसिले में गुरुवार को खनन विभाग की टीम के साथ मिलकर मिश्रिख इलाके में अजीजपुर घाट के पास छापामारी की। टीम ने घाट पर पड़ताल की। टीम ने एक जेसीबी, पोकलैंड व लिफ्टर मशीन बरामद की है। पड़ताल में पता चला कि खनन माफिया ने निर्धारित पट्टे से करीब 15 हजार घन मीटर बालू को अवैध रूप से खनन कर लिया है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इस अवैध खनन में विभागीय अफसर भी मिले हुए थे। इसके बाद एसडीएम के नेतृत्व में क्षेत्र के जोतपुर गांव के पास भी छापामारी की गई। यहां पर अवैध रूप से भारी मात्रा में बालू को डंप किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय मिलीभगत से चल रहा खेल
सूत्रों के मुताबिक खनन विभाग में एक बाबू की तूती बोलती है। पूरे जिले का अवैध खनन सिस्टम इसी बाबू के जरिये मैनेज किया जाता है। अगर खनन अधिकारी से बात करनी हो तो उनका फोन यही चर्चित बाबू ही उठाता है। अधिकारी की ओर से हर बात का जवाब भी यही बाबू अपने तरीके से देता है। यह अफसरों के इशारे पर कई स्थानों पर अवैध खनन कराता है।

रॉयल्टी के नाम पर होता है गोलमाल
नियम के मुताबिक खनन माफिया बालू की ट्रांसपोर्टिंग कामर्शियल वाहनों से न कर कृषि कार्य वाले वाहनों से करते हैं। रॉयल्टी की स्लिप में गोलमाल कर मोटी कमाई के लिए ये लोग ओवरलोडिंग का काम भी करते हैं। ओवरलोडिंग व अवैध तरीके से कृषि कार्य वाले वाहनों से अवैध खनन खुलेआम किया जा रहा है। न पुलिस कुछ बोलती है और न ही आरटीओ विभाग ही संजीदा है। जिसके कारण हर रोज लाखों का गोलमाल हो रहा है।

मशीनें सीज, कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट 
अवैध खनन की सूचना पर अजीजपुर में छापा डाला गया। यहां सौ मीटर लंबे, 35 मीटर चौड़े एवं चार मीटर गहरे क्षेत्रफल से अवैध रूप से बालू का खनन कराया जाना पाया गया। मौके से ट्रैक्टर चालक एवं काम करने वाले भाग गए।


गाड़ियों की निशानदेही पर आगे जाकर लिफ्टर मशीन मिली। यह नाव पर रखी थी। पोकलैंड एवं जेसीबी भी मिली। इन मशीनों से बालू खनन कार्य नहीं कराया जा सकता है। एनजीटी के तहत अवैध है। मशीनों को सीज किया गया है। डीएम को बालू खनन का पट्टा निरस्त करने एवं विधिक कार्यवाई करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
-राजीव कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी, मिश्रिख
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed