फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Home and shop theft

घर व दुकान से चोरी

Tue, 04 Aug 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 04 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में चोर एक घर से करीब 50 हजार रुपये का माल समेट ले गए। दूसरी तरफ सदरपुर थाना क्षेत्र में चोर एक दुकान से 25 हजार रुपये कीमत का माल उठा ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली व थाने में तहरीर दी है।  

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाह महोली निवासी मुकीम का घर लखीमपुर जाने वाले मार्ग के किनारे है। सोमवार रात गृहस्वामी व उसका परिवार घर में ताला लगाकर दरवाजे पर सो रहा था।
विज्ञापन


रात के किसी पहर में चोरों ने कमरे में लगे दरवाजे का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद अंदर पहुंचकर वहां रखे बक्से का ताला तोड़ डाला। जिसके बाद चोर बक्से में रखी 20 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन व अन्य सामान बटोर कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब चोरी हो जाने का पता चला। घटना के संबंध में पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत का माल बटोर ले गए हैं। उसने शाह महोली पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

दूसरी तरफ सदरपुर के ग्राम भुड़कुड़ा निवासी सहजराम की गांव के निकट ही सरैंया बजेहरा मार्ग पर परचून की दुकान है। सोमवार शाम वह दुकान में ताला लगाकर घर चला गया।


रात को चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर 5 हजार की नकदी, मोबाइल रिचार्ज कूपन, बैट्री व दुकान में रखा परचून का अन्य सामान समेट ले गए।

मंगलवार सुबह जब दुकान स्वामी दुकान खोलने के लिए वहां पहुंचा, तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित दुकानदार ने सदरपुर थाने में तहरीर दी है। दुकान स्वामी के अनुसार चोर करीब 25 हजार रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed