{"_id":"5716697b4f1c1b0e2c8b4679","slug":"high-tension-line-from-the-current-mechanic-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से मिस्त्री झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से मिस्त्री झुलसा
Amarujala Bureau
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली बदहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली क्षेत्र में ठेके पर काम कर रहा एक प्राइवेट मिस्त्री हाईटेंशन लाइन से बुरी तरह से झुलस गया। वह महोली क्षेत्र में उपकेंद्र पर काम कर रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार पावर कार्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
महोली के कैमा निवासी श्रीराम (35) प्राइवेट बिजली मिस्त्री है। उसे ठेकेदार पवन अग्रवाल ने कैमा गांव में बने फीडर में काम के लिए रखा था। मंगलवार सुबह श्रीराम एक खंभे पर चढ़कर फ्यूज दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से खंभे से नीचे गिर गया। झुलसने के साथ वह बुरी तरह भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती श्रीराम ने बताया कि शट डाउन लेने की जानकारी उसे दी गई थी। तभी वह खंभे पर चढ़कर फ्यूज जोड़ने लगा लेकिन करंट आ रहा था। श्रीराम के परिवार का कहना है कि बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं ठेकेदार पवन अग्रवाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने श्रीराम की हालत गंभीर बताई है। उधर, क्षेत्र के एसडीओ बृजेंद्र सिंह घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं।