फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Government workers shoted in collectorate campus Colony

कलेक्ट्रेट परिसर के आवास में सरकारी कर्मी को गोली मारी

Sun, 24 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Government workers shoted in collectorate campus Colony
पुलिस जीप - फोटो : amar ujala

विकास भवन परिसर में बने सरकारी आवास में घुसकर शनिवार शाम दबंगों ने एक सरकारी कर्मी को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जख्मी कर्मचारी ने तीन को नामजद किया है।

विज्ञापन


घटना के पीछे रंजिश वजह बताई जा रही है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दृष्टिहीन, विकलांग एवं गरीब वर्ग प्रगति कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष भी हैं। उधर, वारदात के बाद इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर जांच की। 
विज्ञापन


नेत्रहीन राकेश कुमार सिंह विकास भवन के सरकारी आवास में रहते हैं। परिवारीजनों के मुताबिक शनिवार शाम चार बजे राकेश अपने कमरे में थे। इसी बीच कुछ लोग घर में घुस आए। जिसके बाद एक ने राकेश को गोली मार दी। गोली लगने से वह मौके पर ही गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों के एकजुट होने से पहले ही हमलावर भाग निकले। आननफानन राकेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवारीजनों का कहना है कि उनकी कांशीराम कॉलोनी निवासी शरीफ व शकील पुत्रगण गन्ने व महोली के उरदौली निवासी सोबरन से पुरानी रंजिश है।


इसी रंजिश के चलते गोली मार दी गई। परिवारीजनों ने बताया कि राकेश सरकारी कुर्सी बुनता है। इसके साथ ही वह दृष्टिहीन व विकलांग एवं गरीब वर्ग प्रगति कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष भी हैं। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि राकेश सिंह ने शरीफ, शकील व सोबरन पर घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed