{"_id":"5703ff3b4f1c1b7632c812ef","slug":"five-injured-in-revenge-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में फायरिंग पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में फायरिंग पांच जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर थाना क्षेत्र के विचला बरेती गांव में रंजिश के चलते सोमवार शाम दो पक्षों में फायरिंग हो गई। लाठियां व धारदार हथियार भी चले। इस फौजदारी में छर्रा, लाठी व धारदार हथियार लगने से दोनों ओर से पांच लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों की हालात खतरे से बाहर है। एक को छर्रा लगने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कराया है। गांव निवासी देशराज व अमरनाथ के बीच पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। सोमवार शाम दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
बात बढ़ने पर दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। लाठियां व धारदार हथियार भी चले, जिससे एक पक्ष का देशराज व हरीश जख्मी हुआ, जबकि दूसरे पक्ष से बनवारी, टुन्नी व छर्रा लगने से अमरनाथ जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। एसओ रामशंकर यादव का कहना है कि जख्मी अमरनाथ को जिला अस्पताल भेेजा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन