फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Firing on pradhan in rivalry

रंजिश में प्रधान पर फायरिंग, गंभीर

Sun, 05 Mar 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Firing on pradhan in rivalry
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कलां थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते रविवार को गांव के ही एक युवक ने ग्राम प्रधान को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वारदात उस समय हुई जब वह घर से कोटेदार के यहां राशन लेने जा रहा था। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम चौड़िया कोठार के प्रधान व बसपा कार्यकर्ता जयकुमार उर्फ  शंभू यादव (50) पुत्र शिवकुमार रविवार सुबह करीब नौ बजे कोटेदार साबिर के वहां एमडीएम का राशन लेने गए थे। लौटते समय गांव के ही गब्बर सिंह की परचून की दुकान के सामने पीछे से गांव के ही निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र महेश ने अवैध असलहे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली जयकुमार के कंधे में जा लगी और वह गिर पड़े। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई में फायरिंग करता हुआ भाग निकला। उधर, प्रधान पर गोली चलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन आननफानन में घायल प्रधान को लेकर स्थानीय थाने पहुंचे, जहां से घायल प्रधान को सीएचसी पहला ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयकुमार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।


पुलिस ने राजेश उर्फ श्रीपाल की तहरीर पर वीरेंद्र, दुर्गेश, छोटे सिंह पुत्रगण महेश सिंह, कमल उर्फ पप्पू सिंह पुत्र मितान सिंह निवासीगण चौड़िया कोठार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed