{"_id":"587fa69c4f1c1bf069efe2cd","slug":"fir-on-gm-and-godown-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रबंधक व गोदाम प्रभारी पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाप्रबंधक व गोदाम प्रभारी पर धोखाधड़ी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चावल कारोबारी ने खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के तत्कालीन महाप्रबंधक व गोदाम प्रभारी के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला वर्ष 2012 का है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद यह मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महोली क्षेत्र के ग्राम चडवा स्थित राजेश्वरी राइस इंडस्ट्रीज के संचालक पंकज मिश्रा ने खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के 2012 में तत्कालीन महाप्रबंधक व गोदाम प्रभारी के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया था। आरोप था कि इन लोगों ने इंडस्ट्रीज के चावल आपूर्ति की फर्जी रसीदें व अन्य कागजात तैयार किए।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। पंकज मिश्रा के दायर वाद पर गत तीन जनवरी को न्यायालय ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिए। पिसावां थाने में महा प्रबंधक व गोदाम प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन