{"_id":"2e8adad1ba2f77a74d39bee25a5d3048","slug":"current-seemingly-death-of-lineman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से लाइनमैन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। वह दुकान पर तार दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आ गया था। उसे मृत हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उधर, जिस संस्था ने उसे काम पर रखा था, उसने चुप्पी साध रखी है। मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपालपुर निवासी अखिलेश कुमार तिवारी उर्फ मुकुर बिजली मिस्त्री था। यहां शहर की दुकानों पर नई बस्ती निवासी धर्मेंद्र गुप्ता जनरेटर से बिजली सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
मुकुर धर्मेंद्र के यहां ही प्राइवेट लाइन मैन के तौर पर काम करता था। शनिवार को अजय किराना स्टोर ने बिजली न पहुंचने की शिकायत की तो मुकुर लाइन दुरुस्त करने पहुंचा। वह सीढ़ी लगाकर टिन शेड पर चढ़ गया। इसी दौरान टिनशेड में करंट उतर आया और चपेट में आकर वह झुलस गया।
विज्ञापन
आननफानन दुकान स्वामी व मार्केट के अन्य दुकानदार उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, लेकिन मुकुर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। इसके बावजूद शव लेकर अस्पताल पहुंचे लोग शव को जबरन अस्पताल से लेकर चले गए।