{"_id":"578288294f1c1b446c7fc659","slug":"crooks-looted-jewellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 5 लाख के जेवर से भरा थैला ले भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से 5 लाख के जेवर से भरा थैला ले भागे बदमाश
Amarujala Bureau
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : amar ujala
संदना थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार दो बदमाश ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चांदी के जेवरों से भरे बैग को उठा ले गए। ज्वैलर्स के मुताबिक बदमाश करीब पांच लाख रुपये कीमत का माल उठा ले गए। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मिश्रिख के मोहल्ला रन्नूपुर निवासी शैलेंद्र कुमार की संदना थाने के निकट आभूषणों की दुकान है। रविवार को शैलेंद्र घर से दुकान पर पहुंचा और आभूषणों के थैले को दुकान के काउंटर पर रखकर साफ सफाई करने लगा। इस दौरान दुकान के पास बाइक सवार दो बदमाश पहले से खड़े थे।
विज्ञापन
साफ-सफाई के दौरान शैलेंद्र निकट लगे हैंडपंप पर पानी लेने चला गया, इसी बीच बदमाशों ने दुकान में रखा थैला उठाया और बाइक से निकल भागे। शैलेंद्र बदमाशों को देखते ही शोर मचाता रह गया और बदमाशों आंखों के सामने से ओझल हो गए।
विज्ञापन
दुकान स्वामी ने बताया कि बदमाश करीब चार लाख 90 हजार रुपये कीमत का माल उठा ले गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया जाएगा।