{"_id":"579f8fac4f1c1bde762b97fa","slug":"couple-robbed-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर दंपती को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर दंपती को लूटा
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां से रविवार देर शाम लौट रहे दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद असलहा सटाकर दंपती से करीब 15 हजार का माल लूट लिया। विरोध पर बदमाशों ने पति को पीट दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
तालगांव इलाके के पखनियापुर गांव निवासी सुशील पुत्र रामदयाल ने बताया कि वह रविवार को पत्नी शील कुमारी की दवा लेने के लिए बाइक से बिसवां गया था। देर शाम करीब आठ बजे वह दवा लेकर वापस घर जा रहा था।
इस बीच जब वह तालगांव इलाके में नहर की बाईं पटरी पर मजलिसपुर गांव के करीब पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक कर असलहा दिखा रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की।
विज्ञापन
सुशील के विरोध पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की और सात सौ नकद, मोबाइल व पत्नी से पायल, बाला व बुंदा आदि करीब 15 हजार का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। उसने बाइक को पहचानने का दावा किया है। एसओ एके सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।