{"_id":"5794f9254f1c1b6106c4c09e","slug":"child-died-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर में उतरे करंट से बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूलर में उतरे करंट से बच्ची की मौत
Amar ujala Bureau
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर शहर कोतवाली इलाके के विजय लक्ष्मीनगर मोहल्ले में रविवार दोपहर एक घर में लगे कूलर में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आकर एक मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विजय लक्ष्मीनगर निवासी सरवन के घर दोपहर को कूलर चल रहा था। परिवार के लोग अपने काम में मशगूल थे। इस बीच घर में खेल रहे सरवन की बेटी परी (5) कूलर के पास पहुंच गई। बताते हैं कि जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाए, करंट लगने से परी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिवार के लोग फौरन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।