फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bus-truck collision, seven injured

बस-ट्रक में भिड़ंत, सात जख्मी

Sun, 26 Jul 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Sun, 26 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बस ने ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस चालक समेत सात लोग घायल हो गए। बस सीतापुर से लखीमपुर जिले के कस्ता जा रही थी।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रविवार को करीब 50 मुसाफिरों को लेकर एक निजी बस सीतापुर से कस्ता जा रही थी।

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौआ अंबरपुर में ईंट-भट्ठे के निकट एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस चालक लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम चटौरा निवासी रामू (36), यात्री मितौली के अबगवां निवासी बालकराम की पत्नी सुमिरिता (40), इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम कुसेपा निवासी मिश्रीलाल की पत्नी पूनम देवी (40), शांति देवी, राजाराम, बिटोला, ऊषा देवी आदि घायल हो गईं।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक निकट खाई में पलट गया। जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बस चालक रामू, यात्री सुमिरिता व पूनम को नाजुक हालत में भर्ती कर लिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed