{"_id":"572cdec24f1c1be53f5cd0f7","slug":"bike-rushed-in-to-tree-youth-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, युवक की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां क्षेत्र में शुक्रवार को एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि युवक की चाची व चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों लोग लखीमपुर खीरी के निवासी हैं और दवा लेने सीतापुर आए थे।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में ग्राम हिंदूनगर निवासी रामाधार का पुत्र आशीष (6) बीमार था। उसका इलाज बरगावां क्षेत्र में एक प्राइवेट चिकित्सक से चल रहा था। शुक्रवार सुबह हरिशंकर (21) अपने चचेरे भाई आशीष व चाची कर्मेश्वरी देवी को लेकर मोटर साइकिल से बरगावां जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में पिसावां क्षेत्र में ग्राम जल्लापुर के निकट मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चल रहे हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। कर्मेश्वरी देवी व उनका पुत्र आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने मां-बेटे को को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक बताई है। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।