{"_id":"fdc02d5f9db84a807d853f970209e46a","slug":"auto-lifter-arrested-four-cars-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार चार कारें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार चार कारें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने कोतवाली की कोहना चौकी पुलिस की मदद से चौपहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने श्यामनाथ के पास एक गोदाम पर छापा मार चार वाहन बरामद किए। दो वाहनों के काट कर अलग किए गए पार्ट बरामद हुए।
विज्ञापन
वहीं 24 चौपहिया वाहनों के कागजात बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि चोरी के वाहनों के यहां पार्ट अलग कर बेंचा जा रहा था। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
लखीमपुर से एक चौपहिया वाहन चोरी हुआ था। उसको लेकर जांच की गई तो पता चला कि वह वाहन सीतापुर शहर में है। इस पर क्राइम ब्रांच टीम चोरी गई कार का पता लगाने में जुट गई। क्राइम ब्रांच ने सूचना मिलने पर शहर के श्यामनाथ स्थित एक गोदाम पर छापामारी की।
विज्ञापन
यहां से पुलिस ने चोरी कर एकत्र की गईं बोलेरो, क्वालिस, आल्टो आदि बरामद की। इसके अलावा दो वाहनों के पार्ट बरामद किए। पुलिस ने यहां से लखनऊ आदि से चोरी की गईं 24 चौपहिया गाड़ियों के कागजात बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच ने यहां से चोरी के वाहनों के कारोबारी के रूप में शहर के शेख सरांय पटिया निवासी महफूजुर्रहमान को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर नंद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। ये पूरा गैंग चोरी के वाहनों को लाकर उनके पार्ट अलग कर बेचते थे।