फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   agitation at sp house after murder

शव रखकर घेरा एसपी आवास

Sun, 26 Jul 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Sun, 26 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

हरगांव के एक युवक की मौत से नाराज परिवारीजनों ने शनिवार रात एसपी आवास के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिवारीजनों का आरोप था कि गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला ने ही अगवा कर युवक का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद एक साजिश के तहत दुराचार की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उधर, हंगामे के बाद एसपी ने युवक के पिता की तहरीर पर महिला समेत छह के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। तनाव को देखते हुए मृत युवक के गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


हरगांव के ग्राम ककराही निवासी छोटू का शव शुक्रवार को बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में पड़ा मिला था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन छोटू के शव को गांव ले जाने की बजाय सीधे एसपी आवास पर लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एसपी आवास का घेराव करते हुए शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार का कहना था कि छोटू बुधवार से लापता था। बताया कि गांव के ही निर्मल की पत्नी ने बहाने से फोन कर उसे घर से बुलाया था, जिसके बाद एक साजिश के तहत किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बना लिया।

इसके बाद महिला पक्ष ने छोटू की गोली मार कर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। वहीं हत्यारों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए छोटू व गांव के एक अन्य युवक रामू पर गैंगरेप व अन्य धाराओं मेें रिपोर्ट दर्ज करा दी।

जबकि परिवार लगातार हरगांव थाने की पुलिस से छोटू के अपहरण व उसकी हत्या किए जाने की बात कह रहा था। बावजूद इसके हरगांव थाने की पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

परिवार इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश कृष्ण ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के निर्देश दिए।

जिसके बाद छोटू के पिता जयंती प्रसाद ने अपने गांव के निर्मल, निर्मल की पत्नी, नागेंद्र, विजय, रामनाथ, राधेश्याम के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद अंत्येष्टि हो सकी।


उधर, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ककराही निवासी निर्मल, निर्मल की पत्नी, नागेंद्र, विजय, रामनाथ, राधेश्याम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। विवेचना हरगांव थाना पुलिस को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed