फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   वैन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, दामाद घायल

वैन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, दामाद घायल

Sun, 19 Nov 2017 08:46 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
वैन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, दामाद घायल
वैन ने बाइक सवार ग्रामीण को रौंदा, एक घायल
विज्ञापन


रेउसा। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह वैन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक सवार रिश्तेदारी से घर को लौट रहे थे। घायल को कस्बा अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद वैन भी पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


लहरपुर के नगई मल्लापुर निवासी राम हरख (50) अपनी रिश्तेदारी में रेउसा के रसूलपुर गांव आया था। रविवार सुबह वह अपने दामाद ग्राम रसूलपुर निवासी नवीन कुमार पोरवाल (25) के साथ बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रेउसा-बिसवां मार्ग पर रसूलपुर गांव के निकट ही एक वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार राम हरख व नवीन कुमार पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय नागरिक दोनों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करने लगे, कि इसी बीच राम हरख ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने नवीन को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया।


यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि टक्कर मारने के बाद वैन भी खड्ड में पलट गई थी। वैन के पलटते ही चालक मौके पर गाड़ी छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed