फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   टॉवर संचालक को बंधक बना पीटा, लूट लिया हजारों का माल

टॉवर संचालक को बंधक बना पीटा, लूट लिया हजारों का माल

Sat, 05 Aug 2017 09:48 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
टॉवर संचालक को बंधक बना पीटा, लूट लिया हजारों का माल
टॉवर संचालक को बंधक बना पीटा, लूट
विज्ञापन

गोदलामऊ (सीतापुर)। संदना के दहेलरा गांव के पास लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर असलहों से लैस बदमाशों ने शुक्रवार रात धावा बोल दिया। बदमाशों ने टावर पर तैनात गुड्डू को दबोच लिया और उसे बंधक बना कर वहां से 40 बैट्री सहित हजारों का माल लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने टॉवर संचालक की पिटाई भी की। सुबह ग्रामीणों ने संचालक को बंधनमुक्त कराया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दहेलरा गांव के पास एक निजी कंपनी का टॉवर लगा हुआ है। यहां गुड्डू नाम का व्यक्ति टॉवर का संचालन करता है और वह रात को भी वहीं रहता है। बताते हैं कि शुक्रवार आधी रात लगभग पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने गुड्डू को दबोच लिया। उसने विरोध किया तो उसे असलहों के बट से पीटा और उसको बांध कर डाल दिया। जिसके बाद बदमाशों ने टॉवर से लगभग 20 बैट्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित हजारों का माल पार लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश एक पिकअप में सामान भरकर भाग निकले। सुबह जब ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए निकले, तो गुड्डू को बंधनमुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed