{"_id":"5967a76a4f1c1b52758b4640","slug":"71499965290-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल होने पर थाने का मुंशी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल होने पर थाने का मुंशी सस्पेंड
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंशी का रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल, सस्पेंड
मानपुर (सीतापुर)। थाने के मुंशी का रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी मृगेंद्र सिंह ने आरोपी मुंशी को सस्पेंड कर दिया है। मानपुर थाने में तैनात मुंशी शिवशंकर ने एक पीड़ित से कार्रवाई करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने रिश्वत मांगने का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने इस मामले की जांच लहरपुर सीओ को सौंपी। साथ ही मुंशी शिवशंकर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। एसओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो 14 मई का है। किसी ने इसे अब वायरल किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान मेें आया। पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह का कहना है कि मानपुर थाने के मुंशी शिवशंकर द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। उसे सस्पेंड कर दिया गया है।