{"_id":"5c3cd657bdec2273a9248143","slug":"61547490903-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन की पिटाई पर नगदी व दो पेटी शराब लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन की पिटाई पर नगदी व दो पेटी शराब लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद (सीतापुर)। थाना संदना इलाके में उधार शराब देने से मना करने पर आधा दर्जन दबंगों ने सेल्समैन की पिटाई कर 12 हजार की नकदी व दो पेटी शराब लूट ले गए। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने डकैती का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के भरौना में शराब की सरकारी दुकान है। इस दुकान पर गांव का चेतराम सेल्समैन है। रविवार रात करीब नौ बजे महासेन डेंगरा में रहने वाले मिंजा, ढांढा, धनई देवी व कुछ अज्ञात लोग पहुंचे और उधार शराब मांगने लगे।
आरोप है कि मना करने पर उक्त लोगों ने सेल्समैन को बंधक बनाकर पहले उसकी पिटाई की फिर दुकान की बिक्री के 12 हजार रुपये नकदी व दो पेटी शराब लूट ले गए। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध डकैती का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, थानाक्षेत्र के महासेन डेंगरा में रहने वाली फूलमती ने अपने पुत्र महेंद्र व भतीजे ओम प्रकाश से भरौना चौराहे पर अज्ञात लोगों द्वारा 20 हजार की नकदी छीन लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है।