फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जमीन कब्जे को लेकर विवाद

जमीन कब्जे को लेकर विवाद

Thu, 12 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
जमीन कब्जे को लेकर विवाद
भूमि विवाद में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन


सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

ये सभी लखनऊ के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके से दो कार, नीली बत्ती व रिवाल्वर, फावड़े व डंडे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पांचों लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका आदि धाराओं में कार्रवाई की है। वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के ग्राम गनेरा निवासी मीरा देवी ने नौ बीघा जमीन का लखनऊ के इटौंजा निवासी शिवकुमार यादव व अंबेडकरनगर के अन्नापुर निवासी राजेश मिश्र के हाथ बैनामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिल-खारिज होने से पहले मीरा देवी के भतीजे राजेश यादव ने आपत्ति दाखिल कर न्यायालय में वाद दायर कर दिया। इसी बीच बुधवार को शिवकुमार यादव व राजेश मिश्र अपने कई साथियों के साथ इनोवा व आल्टो कार से मौके पर पहुंचे और विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे।

राजेश ने भूमि विवादित होने व वाद न्यायालय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए कब्जे से मना किया तो कब्जा करने पहुंचे लोग झगड़ने लगे। इस पर राजेश यादव पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।

यूपी-100 टीम व थानाध्यक्ष ओपी राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद पांच लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही दोनों कारों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि, पकड़े गए लोगों में लखनऊ के इटौंजा निवासी शिवकुमार, अशोक सैनी, राजेश चौरसिया, रंजीत मिश्र व अंबेडकरनगर के अन्नापुर निवासी राजेश मिश्र शामिल हैं।


मौके से बरामद एक कार में नीली बत्ती, एक लाइसेंसी रिवाल्वर व कई फावड़े व डंडे बरामद हुए हैं। दोनों वाहनों को सीज किया गया है। वहीं, गिरफ्तार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed