फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं की मौत

संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं की मौत

Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं की मौत
मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

सीतापुर/ रेउसा। अलग अलग स्थानों पर दो विवाहिताओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटनाएं शहर कोतवाली व रेउसा थाना क्षेत्र में हुई हैं। दोनों मामलों में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।

पिसावां क्षेत्र के ग्राम बरगावां निवासी अमित की पत्नी अर्चना देवी (19) अपने मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलम नगर निवासी पिता तौले के घर आई थी। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य विवाहिता को लेकर जिला अस्पताल भागे।
विज्ञापन


रास्ते में अर्चना देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। उधर रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम खरौहा निवासी यज्ञनाथ की पत्नी प्रीती देवी (25) की हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने उसे रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में विवाहिता के पिता ग्राम चक निवासी सुंदर लाल ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed