फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हत्या की गई थी प्रेमी युगल की

हत्या की गई थी प्रेमी युगल की

Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हत्या की गई थी प्रेमी युगल की
रामकोट थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में दो शव मिलने का मामला
विज्ञापन

सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेमी-युगल के शव बरामद होने के मामले में हत्या का संदेह गहराता जा रहा है। घटना ऑनर किलिंग की तरफ इशारा कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस प्रेमी-युगल की गोली मारकर की गई हत्या पर मुहर लगा रही है।

सोमवार को एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अब हत्या की ओर मुड़ गई है। घटना के सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। बता दे कि रामकोट क्षेत्र के ग्राम सकरापुर निवासी सुनीत पांडेय (22) व इसी गांव की रहने वाली रूचि मिश्रा (20) के बीच काफी लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


बताते हैं कि, 25 जून की रात से प्रेमी-युगल अपने घरों से रहस्यमय हालात में गायब हो गए थे। शुक्रवार को गांव के बाहर युवक सुनीत के गन्ने के खेत में ही दोनों के शव बरामद हुए थे। मौके पर ही एक अवैध असलहा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 28 जून को ही युवती के पिता ने प्रेमी सुनीत के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था। जबकि युवक के पिता ने आईजीआरएस पर ऑनलाइन की शिकायत की थी। प्रेमी-युगल की मौत हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई थी।

मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था। शनिवार को आई पीएम रिपोर्ट से गोली लगने से प्रेमी-युगल की मौत की पुष्टि हुई थी। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने प्रेमी-युगल की गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि कर दी है।

पुलिस ने मान लिया है कि प्रेमी-युगल ने खुदकुशी नहीं की थी बल्कि दोनों की हत्या करके शवों को फेंका गया है। सोमवार को एसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी भी देखी है। पहले दोनों पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस की तफ्तीश की दिशा अब हत्या की ओर मुड़ गई है।


पुलिस ने प्रेमी-युगल की हत्या पर मुहर लगा दी है। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में ये साफ हो गया है मामला हत्या का है। पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed