फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   41 thousand robbed from Businessman

व्यापारी से 41 हजार की लूट

Mon, 05 Oct 2015 11:24 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों के भागने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके में ग्राम शाहपुर निवासी नितिन विश्वकर्मा उर्फ नन्हू लहरपुर-भदफर मार्ग पर नवीनगर के निकट अनाज की खरीद करता है। सोमवार सुबह 10 बजे वह अनाज खरीदने पहुंचा था। उसी बीच बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाश जा धमके।

बदमाशों ने नितिन विश्वकर्मा की यह कहते हुए पिटाई शुरू कर दी कि वह गल्ला खरीद में घटतौली करता है। नितिन को पिटता देखकर पड़ोस में ग्रिल का काम करने वाला अमित बचाने पहुंच गया। इस पर बदमाशों ने असलहा निकाल लिया। इससे घबराकर अमित भाग गया।
विज्ञापन


बदमाशों ने गल्ला व्यापारी नितिन पर असलहा सटा दिया और 41 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर सीओ रामसनेही यादव व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed