फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गोली लगने से युवक जख्मी, जांच शुरू

गोली लगने से युवक जख्मी, जांच शुरू

Wed, 27 Mar 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से युवक जख्मी, जांच शुरू
महोली कोतवाली इलाके के मिल कॉलोनी की घटना
विज्ञापन

महोली (सीतापुर)। महोली के मिल कॉलोनी में एक युवक को मंगलवार की सुबह गोली मार दी गई। उसने पड़ोस के दो लोगों पर रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पुुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

महोली के मिल कालोनी निवासी धर्मेंद्र तिवारी (42) मंगलवार की सुबह बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने रंजिश के चलते गोली मार दी। उसके द्वारा शोर मचाने पर जब लोग पहुंचे तो वह बरामदे में पड़ा चीख रहा था। इस बीच पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। उसका कहना है कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed